दुर्गावती में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल

दुर्गावती में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल

कैमूर : जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया ओवर ब्रिज के समीप बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार खलासी की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व NHAI की टीम ने राहत बचाव कार्य शुरु किया।

Goal 7 22Scope News

पिंडदान के लिए गयाजी पितृपक्ष मेले में जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। बस में कुल 38 लोग सवार थे। जो मध्यप्रदेश से बनारस के काशी होते हुए बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेला में जा रहे थे। जहां बस और ट्रक में टक्कर हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद घटनस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक व्यक्ति की पहचान महेश वर्मा (30 वर्ष) गांव महेशबार जिला खरगोन मध्यप्रदेश के रूप में की गई है।

जो दुर्घटनाग्रस्त बस का खलासी बताया जा रहा है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद एनएचएआई पेट्रोलिंग की टीम क्रेन की मदद से बस को सड़क के किनारे करने में जुट गई।

यह भी पढ़े : बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से की मारपीट, 50 हजार नकद लूटे…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...