Advertisment

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- ‎देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं राहुल

‎पटना : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज यानी राजधानी पटना में प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि वे देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब देश को ‘ज्ञान’ देते हैं तो देश के लोग प्रभावित नहीं ‘आतंकित’ हो जाते हैं। ‎बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आलंद विधानसभा को लेकर चर्चा की है। भाजपा वहां 2018 तक जीती थी, 2023 में कांग्रेस 248 वोट से जीती है। कर्नाटका उच्च न्यायालय ने वहां पर री-पोलिंग का आदेश दिया है।

DIARCH Group 22Scope News

‎उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल अपनी ही पार्टी की खटिया खड़ा कर रहे हैं?

‎उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी के आरोपों को नकारा है। उसने साफ कहा कि कुछ शिकायतें आई थीं, जिसे लेकर 2023 में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद इसकी जांच सीआईडी को करनी है। 2023 से कर्नाटका में कांग्रेस की सरकार है और सीआईडी उन्हीं के अंदर है। ‎उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी सरकार से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, गलत आरोप लगाना, तथ्‍यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना राहुल गांधी की फितरत हो गई है। राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को गिराया है। राहुल बाबू, आप कितना झूठ बोलेंगे? कांग्रेस के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि कांग्रेस वालों अपने नेता के लिए अच्छा शिक्षक रखो, जो उन्हें बताए कि उन्हें सही से क्या बोलना है।

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि ऑनलाइन नाम नहीं काटे जाते हैं – BJP नेता

‎भाजपा के नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि ऑनलाइन नाम नहीं काटे जाते हैं। यह मामला 2023 का है और कर्नाटका में उनकी सरकार है, अब बात 2025 में उठाई गई है। ‎उन्होंने कई समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी योजनाबद्ध तरीके से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। क्योंकि जनता उन्हें वोट नहीं देती। वे मानते हैं कि प्रदेश और देश में राज करने का पट्टा उनके परिवार को मिला हुआ है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी 2014, 2019 व 2024 के चुनाव को फर्जी बता रहे हैं

‎रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी 2014, 2019 और 2024 के चुनाव को फर्जी बता रहे हैं। राहुल गांधी देश के मतदाताओं के विवेक का अपमान करना बंद करें। राहुल गांधी को उनकी ही करनी के कारण वोट नहीं मिलता है। राहुल गांधी चुनाव आयोग, संसद, अदालत, मीडिया यानी सारी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के एक्स पर किए गए एक पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि “क्या जेन जेड के नाम पर अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल? राहुल गांधी इसके नाम पर हिंसा और अराजकता उकसा रहे हैं। देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। उनका इको सिस्टम उनके ही इशारे पर काम करता है।”

राहुल को नसीहत देते हुए रविशंकर ने कहा- देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद कीजिए

उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद कीजिए। कहीं वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी जितना बोलते हैं, उतना खुद को एक्सपोज करते हैं। लोकतंत्र लोकलाज और जिम्मेदारी से चलता है। देश को जोड़ने की प्रक्रिया से चलता है, तोड़ने की प्रक्रिया से नहीं। हम इसकी बहुत-बहुत भर्त्सना करते हैं। राहुल गांधी 55 साल के हो गए, पर मैच्योर कब होंगे? ‎आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु और सुनील सेवक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : राहुल पर जमकर बरसे अनुराग, कहा- धमाका नहीं, ड्रामा कर रहे हैं विपक्ष के नेता

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...