Kudmi Protest in Jharkhand: 40 स्टेशनों पर ट्रेन निषेध की तैयारी , रेल रोको आंदोलन अपडेट

कुड़मी समाज शनिवार से रेल टेका आंदोलन करेगा। झारखंड के 40 स्टेशनों पर ट्रेन रोकी जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई, हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए।


Kudmi Protest in Jharkhand: रांची: झारखंड में एक बार फिर रेल सेवाएं बाधित होने जा रही हैं। कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के लोग शनिवार सुबह पांच बजे से बेमियादी रेल टेका आंदोलन शुरू करेंगे। यह आंदोलन झारखंड, बंगाल और ओडिशा के कुल 100 स्टेशनों पर होगा, जिनमें झारखंड के 40 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

कुड़मी समाज के लोग पारंपरिक परिधान, ढोल-मांदर के साथ स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों को रोकेंगे। आंदोलन को आजसू पार्टी और झारखंड टोटेमिक कुरमी विकास मोर्चा का समर्थन भी मिला है। आजसू विधायक तिवारी चरही, बरकाकाना, रामगढ़ कैंट और गोला में जबकि पूर्व विधायक लंबोदर महतो गोमिया स्टेशन पर अपने समर्थकों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

कुड़मी नेता ओमप्रकाश महतो ने कहा कि सड़क मार्ग को प्रभावित नहीं किया जाएगा, लेकिन रेल मार्ग को किसी भी हाल में रोका जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीमार यात्रियों की मदद जरूर की जाएगी, लेकिन ट्रेन रोकना उनके लिए “जीवन-मरण का सवाल” है।

Kudmi Protest in Jharkhand: झारखंड के 40 स्टेशन जहां रोकी जाएगी ट्रेन

मुरी, राय, टाटीसिल्वे, मेसरा, बरकाकाना, रामगढ़ कैंट, मायल, गोला, चरही, चंद्रपुरा, जगेश्वर विहार, पारसनाथ, प्रधानखांटा, गम्हरिया, सीनी, नीमडीह, गालूडीह, चाकुलिया, सोनुआ, जामताड़ा, हंसडीहा, गोड्डा समेत कुल 40 स्टेशन पर आंदोलनकारी मौजूद रहेंगे।

Kudmi Protest in Jharkhand: जिला प्रशासन की तैयारी

रांची जिला प्रशासन ने मुरी, सिल्ली, खलारी और टाटीसिल्वे स्टेशन के 300 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश शुक्रवार रात 8 बजे से 21 सितंबर की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Kudmi Protest in Jharkhand: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था

रांची रेल मंडल की डीआरएम करुणा निधि सिंह ने बताया कि रेलवे और प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुरी स्टेशन पर 500 आरपीएफ जवान, टाटीसिल्वे पर 150 जवान और रामगढ़, गोला, झालदा व स्विस स्टेशनों पर 50-50 जवान तैनात किए जाएंगे। कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है।


Key Highlights:

  • कुड़मी समाज एसटी दर्जे की मांग को लेकर शनिवार से बेमियादी रेल टेका आंदोलन शुरू करेगा।

  • झारखंड के 40, बंगाल और ओडिशा के 30-30 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन रोकी जाएगी।

  • आजसू पार्टी और झारखंड टोटेमिक कुरमी विकास मोर्चा ने आंदोलन को समर्थन दिया।

  • रांची जिला प्रशासन ने चार स्टेशनों पर निषेधाज्ञा लागू की, मुरी स्टेशन पर 500 आरपीएफ जवान तैनात।

  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिया—कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए।

  • आदिवासी संगठन भी विरोध में सड़क पर, रांची में राजभवन के सामने प्रदर्शन की तैयारी।


Kudmi Protest in Jharkhand: बंगाल और ओडिशा में भी आंदोलन

पश्चिम बंगाल के कोटशिला, कुसतौर, टमना, सरडिहा, शालबनी समेत 30 स्टेशनों और ओडिशा के भंजपुर, रायरंगपुर, नरणपुर, जाजपुर समेत 30 स्टेशनों पर भी रेल सेवा बाधित होगी।

Kudmi Protest in Jharkhand: कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश

कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए, आम नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

Kudmi Protest in Jharkhand: आदिवासी संगठनों का विरोध

इस आंदोलन के खिलाफ आदिवासी संगठन भी मैदान में आ गए हैं। शुक्रवार को चक्रधरपुर में आदिवासी समन्वय समिति ने रैली निकाली। शनिवार को आदिवासी बचाओ मोर्चा की संयोजक गीताश्री उरांव के नेतृत्व में रांची के मोरहाबादी मैदान से रैली निकाली जाएगी और राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन होगा।

झारखंड में यह टकराव एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे का रूप ले चुका है, जहां एक ओर कुड़मी समाज एसटी दर्जे की मांग पर अडिग है, वहीं आदिवासी संगठन इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं।

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...