Hazaribagh: कुड़मी समाज के नेताओं का ऐलान, 5 लाख लोग कल चरही स्टेशन पर रोकेंगे ट्रेन

Hazaribagh: कुड़मी समाज का कल रेल टेका डहर छेका आंदोलन है। इसको लेकर कुड़मी समाज के नेताओं ने यह ऐलान किया है कि झारखंड, बंगाल और ओडिशा के 100 स्टेशनों पर कल कुड़मी समाज के लोग रेल रोकेंगे। इस आंदोलन के तहत हजारीबाग के चरही रेलवे स्टेशन को कुड़मी समाज के नेताओं ने चिन्हित किया है, जहां पर कल हजारीबाग में रेल रोकने का काम कुड़मी समाज के लोग करेंगे

Hazaribagh: आंदोलन को जेएलकेएम और आजसू का भी समर्थन

इस आंदोलन को कई राजनीतिक पार्टी जैसे जेएलकेएम और आजसू का भी समर्थन प्राप्त है। कुड़मी समाज और JLKM के नेताओं ने यह ऐलान किया है कि कल हजारीबाग के चरही रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के 5 लोग इकट्ठा होंगे और यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को कल यहां पर रोक दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 6 बजे से ही हो जाएगी।

वहीं हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने भी यह जानकारी दी है कि आंदोलन को लेकर हजारीबाग पुलिस भी पूरी तरह तैयार है और अगर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जाता है या ट्रेन के परिचालन को बाधित करने का प्रयास किया जाएगा तो हजारीबाग पुलिस भी कार्रवाई करेगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...