दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, DJ पर रहेगी मनाही, CCTV लगाना होगा अनिवार्य

दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, DJ पर रहेगी मनाही, CCTV लगाना होगा अनिवार्य

मधेपुरा : दुर्गा पूजा को लेकर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। इस दौरान एएसपी प्रवेंद्र भारती ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर जहां भी मेला आयोजित होगा, वहां पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। ताकि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान आसानी से की जा सके। उन्होंने साफ किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि कहीं से डीजे बजाने की शिकायत मिलती है तो संबंधित मेला समिति पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने यह भी कहा कि पूजा और मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मधेपुरा पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने मेला समिति से पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर रखने की अपील की ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

DIARCH Group 22Scope News

मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिये लाईसेंस जरूरी

वहीं मधेपुरा एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के कार्यक्रम करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी किसलय कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, राजद नेता देवकिशोर यादव, डॉ. मनोज कुमार यादव, आभाष चंद्र असीम, पार्षद उदय चौधरी, डॉ. सुबोध, अमित कुमार, पवन झा सहित कई जनप्रतिनिधि और मेला समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी देखे : बिक्रम में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा ने 3 बाइक सवार को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

रमण कुमार की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...