Asia Cup IND VS PAK : पाकिस्तान ने दिया 172 रनों का लक्ष्य, शिवम दुबे ने चटकाए दो विकेट…

Asia Cup IND VS PAK : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए और एशिया कप के सेमीफाइनल में जाने के लिए 20 ओवरो में 172 रन बनाने होंगे।

मैच की शुरुआत में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शानदार शुरुआत दिलाई।

Asia Cup IND VS PAK : शाहीबजादा फरहान ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत तेज रही, लेकिन इसी दौरान टीम को पहला झटका हार्दिक पांड्या ने दिया जब फखर जमां के रूप में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। फखर ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए और हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। उनका कैच विकेटकीपर संजू सैमसन ने शानदार तरीके से लो ग्राउंडेड कैच पकड़कर लिया।

शाहीबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सैम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों को पार्टनरशिप की। इस जोड़ी को शिवम दुबे ने तोड़ा। उन्होने अयूब को अभिषेक शर्मा के हाथो कैच आउट कराकर जोड़ी को तोड़ा। अंत में पाकिस्तान की टीम 171 रन ही बना सकी।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...