Asia Cup 2025: भारत की धमाकेदार शुरुआत, यूएई को 9 विकेट से रौंदा, कुलदीप-शिवम दुबे का जलवा

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को महज 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यूएई की पूरी टीम को सिर्फ 57 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की।

Asia Cup 2025: कुलदीप और शिवम दुबे का कहर

यूएई की पारी की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने जल्दी ही कमान संभाल ली। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं शिवम दुबे ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट लिए।

Asia Cup 2025: यूएई की बल्लेबाजी

यूएई की पहले 2 ओवर में अच्छी शुरुआत रही है। हालांकि, 4वें ओवर में बुमराह ने शराफू (22 रन) को बोल्ड कर दिया। फिर 5वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जोहैब को आउट किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने लगातार विकेट झटके। इसकी वजह से यूएई की पूरी टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई।

Asia Cup 2025: भारत की बैटिंग

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। वहीं शुभमन गिल ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 7 रन बनाए। भारत ने लक्ष्य को महज 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया

Asia Cup 2025: भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से

अब सबकी निगाहें 14 सितंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...