Advertisment

महंगाई पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- अब पूरे देश में आंदोलन की है जरूरत

कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, तिरंगा मार्च रैली

गया : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय से वीर भूमि, राजघाट तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

लोकतंत्र बचाओ रैली में कांग्रेस कमिटी के क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू ने कहा कि रैली में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के सात वर्षों की नाकामी की उजागर करने का काम किया है।

देश में बढ़ती महंगाई से आमजन त्राहि-त्राहि कर रही है। बेरोजगारी की मार से युवा आत्महत्या करने को मजबूर है। किसान विरोधी काले कानून को निरस्त कराने के लिए देशभर के किसान विगत नौ माह से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र की गूंगी-बहरी सरकार कान में तेल डाल कर सोई होई है। मोदी सरकार को जगाने के लिए पूरे देश में आंदोलन करने की जरूरत है।

रिपोर्ट : पुरुषोत्तम किमर

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...