Walk With Bihar: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, बोले– “विकास ही हमारा मुद्दा, 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे”

पटना में 22SCOPE के Walk With Bihar कार्यक्रम में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा– NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा, नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा।


Walk With Bihar पटना:  22SCOPE द्वारा आयोजित “Walk With Bihar” कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार की राजनीति, चुनावी समीकरण और विकास के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान 22SCOPE की ओर से गंगेश गुंजन (Editor-in-Chief) और वरिष्ठ सहयोगी खालिद रशीद ने उनसे कई अहम सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

Walk With Bihar विकास ही NDA का मुद्दा

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में NDA सरकार ने बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा और उद्योग तक में बड़े काम किए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने बिहार को एक्सप्रेस-वे, आईआईटी, आईआईएम और इंडस्ट्रियल पॉलिसी जैसी सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा, “आज बिहार में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लग रही हैं। नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।”

Walk With Bihar विपक्ष पर निशाना

विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी चुनाव में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। शाहनवाज ने दावा किया कि इस बार एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा और विपक्ष की हालत बेहद खराब होगी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “तेजस्वी विपक्ष के नेता पद लायक भी सीट नहीं पाएंगे।”

Walk With Bihar नीतीश कुमार पर भरोसा

मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उन्होंने साफ किया कि नीतीश कुमार ही NDA का चेहरा हैं। उन्होंने नीतीश को “बेहद जरूरी” बताया और कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है।


Key Highlights:

  • 22SCOPE के Walk With Bihar कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन ने रखी बेबाक राय

  • कहा– बिहार का विकास ही NDA का मुख्य एजेंडा

  • नीतीश कुमार को बताया “बेहद जरूरी नेता”, कहा उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

  • विपक्ष पर साधा निशाना– “तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता लायक भी सीट नहीं पाएंगे”

  • नई औद्योगिक नीति और रोजगार सृजन पर जोर

  • “सबका साथ, सबका विकास” पर विश्वास जताया, अल्पसंख्यक वोट खिसकने की बात से किया इंकार


Walk With Bihar उद्योग और रोजगार

अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शाहनवाज ने कहा कि बिहार की नई इंडस्ट्रियल और टेक्सटाइल पॉलिसी से हजारों रोजगार पैदा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बड़ी कंपनियां बिहार में निवेश कर रही हैं, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

Walk With Bihar अल्पसंख्यक वोट और अपनी पहचान

जब उनसे अल्पसंख्यक चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ अल्पसंख्यक चेहरा नहीं हूं, बल्कि बिहार और पूरे देश का नेता हूं। मैं सबका नेता बनना चाहता हूं।” उन्होंने जोड़ा कि इस बार वोट जात-पात पर नहीं बल्कि विकास और रोजगार के मुद्दे पर पड़ेगा।

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...