Commercial Advertisment

राज्य में 4 वर्षों में वाहन रजिस्ट्रेशन में 38.53 प्रतिशत की उछाल

पटना : बिहार में वाहन खरीद की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। परिवहन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में वाहन रजिस्ट्रेशन में 38.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जहां 9,97,992 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 13,82,524 तक पहुंच गया है, जो राज्य में वाहनों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

Goal 7 22Scope News

दोपहिया वाहनों की मांग में तेजी

आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में दोपहिया वाहनों की मांग सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 10,90,189 मोटरसाइकिलों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो कुल रजिस्ट्रेशन का एक बड़ा हिस्सा है। जबकि वर्ष 2021-22 में यह संख्या 8,10,625 थी।

ई-रिक्शा और कृषि ट्रैक्टरों की बढ़ती संख्या

ई-रिक्शा की मांग में भी तेजी देखी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 76,201 ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कृषि ट्रैक्टरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13,268 कृषि ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जो 2024-25 में बढ़कर 19,932 हो गया। इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,542 व्यावसायिक ट्रैक्टरों और 24,692 मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रेम कुमार ने ‘मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना’ अंतर्गत चयनित पैक्सों को किया पुरस्कृत

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...