News 22Scope Walk With Bihar Conclave: ‘2025 में सत्ता नहीं, बदलाव की हो रही लड़ाई’, बोले मनोज भारती

पटना. चाणक्य होटल में न्यूज 22स्कोप का News 22Scope Walk With Bihar Conclave हो रहा है। इसमें जन सुराज नेता मनोज भारती भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हर दिन 3-5 लाख लोग जन सुराज से जुड़ रहे। उन्होंने कहा कि 2025 में सत्ता नहीं, बदलाव की लड़ाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि जनता दलों से ऊब चुकी है, व्यवस्था से बदलाव चाहती है और जन स्वराज उस बदलाव का चेहरा बन रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारी अब उस मुकाम पर है, जहां जनता की सरकार बनने का “कोई इमेजिन भी नहीं कर सकता”। उन्होंने कहा, “90 हज़ार बूथ में से 60 हज़ार पर हमारे प्रभारी तैनात हैं। 8500 पंचायतों में से 5000 पंचायतों में संगठन तैयार है।”

News 22Scope Walk With Bihar Conclave: वोट कटवा टैग प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा, “हमें ‘वोट काटने वाला’ कहना सस्ती राजनीति है। हम सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए मैदान में हैं।” इस दौरान उन्होंने कहा, “बीजेपी, RJD, JDU जैसी तथाकथित बड़ी पार्टियों ने 40 साल राज किया और बिहार को देश का सबसे पिछड़ा राज्य बना दिया। अब इन्हें मौका देना आत्मघाती होगा।” उन्होंने कहा, “हम एक ‘अनटेस्टेड मेडिसिन’ हैं। बाकी सबको जनता आज़मा चुकी है, अब एक बार हमें आज़माएं।”

News 22Scope Walk With Bihar Conclave: हम सत्ता के भूखे नहीं हैं

उन्होंने कहा, “जो राज कर चुके हैं, उन्होंने जनता को ठगा है। अब एक नई दवा को भी ट्राय करके देखिए।” “हम कोई वादा नहीं कर रहे जो हमने किया नहीं है, हम व्यवस्था बदलने का रास्ता दे रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम ‘हिट एंड रन’ नहीं कर रहे। हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। इसलिए कोई गठबंधन नहीं न पहले, न बाद में होगा।” उन्होंने कहा, “यह कहना कि बिहार सिर्फ जाति-धर्म के आधार पर वोट करता है, एक मिथक है। देश के हर राज्य में जातियां हैं। बिहार को बदनाम किया गया है।”

News 22Scope Walk With Bihar Conclave: बातचीत का देखिये पूरा वीडियो
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img