बिहार में दारोगा की निकली बहाली, 1799 पदों पर 26 सितंबर से आवेदन शुरू

पटना. बिहार पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के कुल 1799 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्त होने वाले दारोगा को लेवल-6 का वेतनमान दिया जाएगा। उक्त पदों पर चयन के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) से मिली जानकारी के अनुसार एक अभ्यर्थी द्वारा एक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए पुरुष व महिला के साथ थर्ड जेंडर भी आवेदन कर सकते हैं। जबकि अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की उम्रसीमा के गणना दिनांक 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। परन्तु वैसे अभ्यर्थी जो दिनांक 01 अगस्त, 2025 को सरकार द्व्रारा निर्धारित अधिकतम उमेसीमा धारित करते हों, वे भी उमे सीमा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

जबकि अभ्यर्थियों की उम्र उनके मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाणपत्रों के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति के पुरुषों एव महिलाओं के न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित है।

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...