पटना एयरपोर्ट पर खुला ‘बिहार एम्पेरियम’, मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया उद्घाटन

पटना. बिहार की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिहार एम्पोरियम का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया।

बिहार एम्पोरियम में राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे मधुबनी पेंटिंग, सिक्की शिल्प, मंजूषा कला, सिरेमिक शिल्प, टिकुली पेंटिंग, पत्थर व लकड़ी की नक्काशी और अन्य चीजें प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस पहल से बिहार के शिल्पियों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और हस्तशिल्प उत्पादन को नई गति मिलेगी।

यह प्रयास बिहार सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत परंपरा और आधुनिक बाजार को जोड़कर शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और सचिव बी. कार्तिकेय धनजी भी उपस्थित रहे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...