बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि का प्रयोग हो रहा सफल, किसान दुर्गेश बने इसकी मिसाल

पटना : बिहार सरकार के जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम ने मुजफ्फरपुर के एक प्रगतिशील किसान की जिंदगी बदलकर रख दी है। मोतीपुर के अंजनाकोट निवासी दुर्गेश कुमार ने मोटे अनाज की खेती कर न केवल अपनी आय में भारी वृद्धि की है बल्कि पूरे राज्य के लिए एक मिसाल पेश की है। दुर्गेश की सफलता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

Goal 7 22Scope News

कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है – दुर्गेश कुमार

दुर्गेश कुमार ने पांच एकड़ भूमि पर मरूआ, सांवां और कौनी जैसे मोटे अनाजों की खेती करके साबित कर दिया कि कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उनकी इस सफलता के पीछे बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान है। दुर्गेश बताते हैं, सरकारी प्रशिक्षण और मिलने वाली तकनीकी सहायता ने मेरी खेती की दिशा ही बदल दी। मोटे अनाजों की बढ़ती मांग और कम लागत ने इसकी खेती को फायदे का सौदा बना दिया है।

2019 में शुरू हुआ था जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम

बिहार सरकार बढ़ते जलवायु संकट को देखते हुए जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने वर्ष 2019 से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की शुरुआत की थी। जलवायु में हो रहे परिवर्तन खासतौर से असामायिक और अनियमित वर्षापात को देखते हुए बदलते मौसम के अनुसार फसल पद्धति में बदलाव लाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था।

शुरुआत 8 जिलों से हुई थी, 2020 में इसकी सफलता को देखते हुए राज्य के सभी 38 जिलों में योजना का विस्तार किया गया

इसकी शुरुआत आठ जिलों से हुई थी लेकिन 2020 में इसकी सफलता को देखते हुए राज्य के सभी 38 जिलों में योजना का विस्तार किया गया। जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का निर्माण एवं कार्यान्वयन राज्य के कृषि से संबंधित शिक्षा एवं शोध संस्थानों के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य के 190 गांवों को मौसम के अनुकूल मॉडल कृषि गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला स्तर पर इस योजना में वैज्ञानिक सहयोग जिला स्तरीय कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : छह अक्टूबर से नि:शुल्क रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि