पटना में डेंगू पर नकेलः स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, मरीजों में 42 प्रतिशत तक की गिरावट

पटना. डेंगू हर साल कहर बरपाता रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और डेंगू के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का परिणाम है कि राजधानी पटना में इस बार अभी तक मरीजों की संख्या में 42 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए विभाग ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों की जागरूकता की वजह से इस बार जिले में डेंगू का कम असर देखने को मिलेगा।

 

अगर पिछले साल से तुलना करें तो 2024-25 में 25 सितंबर तक जिले में 1303 डेंगू के मरीजों की पहचान की जा चुकी थी, जो इस बार अभी तक 743 की संख्या तक सिमटकर रह गई है। राहत की बात यह भी है कि इस साल अभी तक किसी भी डेंगू पीड़ित की मौत नहीं हुई है। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग दूसरे विभागों के साथ सामंजस्य मिलाकर डेंगू रोधी अभियान चला रहा है। इसके तहत शहर से लेकर गांव तक फागिंग कराया जा रहा है। विभाग घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहा है और लार्वा रोधी रसायन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इस वर्ष 25 सितंबर तक अंचल स्तर पर मिले डेंगू के मरीज

अंचलडेंगू मरीज
नूतन राजधानी272
बांकीपुर225
पाटलिपुत्रा130
कंकड़बाग49
अजीमाबाद48
सिटी अंचल19

जल जमाव से निपटने लोगों को किया जा रहा जागरूक

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए लोगों को अपने घरों के आसपास जल जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गमला, कूलर, आसपास के गड्ढों की साफ-सफाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग से अलग-अलग टीमें काम कर रहीं हैं।

अस्पतालों में हो व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त

डेंगू मरीजों की जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल के साथ ही नालंदा मेडिकल कॉलेज, एम्स, पीएमसीएच के साथ दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड, दवा की सुविधा दी गई है। बड़े अस्पतालों में प्लेटलेट्स की भी सुविधा उपलब्ध है।

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: बोकारो के ESL प्लांट में दो...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने...

Bokaro Road Accident: नगेन मोड़ पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रेलर,...

Bokaro Road Accident: झारखंड के बोकारो जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर नगेन मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।...