Advertisment

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सीएम हेमंत पर निशाना, कहा-जब माझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये

सीएम हेमंत ही चाहते हैं कांग्रेस की बर्बादी, मां भारती के लिए दे सकता हूं इस्तीफा

गिरिडीह : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता बन्ना गुप्ता ने सरकार पर जमकर हमला बोला है.

मधुबन में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर के समापन सत्र में बन्ना गुप्ता ने अपने अंदाज में सीधे झारखंड के

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी को इस बात का दुख है कि हम गठबंधन सरकार चला रहे हैं, फिर भी हमारी स्थिति

उस गाने के समान हो गयी है, जैसे हमलोगों ने एक गाना सुना था कि जब माझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये.

यें तो ऐसी सरकार को कोई औचित्य नहीं है.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पहले पार्टी बचेगी, तभी हम बचेंगे.

झारखंड में गठबंधन दलों को साथ मिलाकर समन्वय समिति बने, तभी सरकार पर दबाव बनेगा.

चिंतन शिविर के आयोजन पर उन्होंने कहा कि झारखंड के कांग्रेस प्रभारी की यह अच्छी सोच है.

राष्ट्रभाषा के साथ समझौता हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम मंत्री बनकर घूम रहे हैं. यह किसे खराब लगेगा.

ऐसे लोगों को यह नहीं पता कि हम मंत्री कैसे बने और कैसे हमने एक-एक वोट जुटाया है.

हम जब जमशेदपुर से एक लाख वोट लेकर आये हैं, तो हमें यह तय करना होगा कि हमारी विचारधारा

और हमारा सिद्धांत कभी कमजोर नहीं हो, राष्ट्रभाषा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है.

जिस दिन राष्ट्रभाषा व मां भारती के साथ समझौता करना पड़ेगा तो मैं उसी दिन इस्तीफा दे दूंगा.

कांग्रेस के चिंतन शिविर में नेताओं ने अपनी हर बात को शेयर किया है. गिरिडीह के मधुबन में आयोजित

इस तीन दिवसीय चिंतन शिविर में जहां दूसरे दिन विधायक दीपिका पांडेय ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को

लेकर राज्य के सीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाया था तो तीसरे दिन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार पर सीधा हमला बोला.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कुणाल षड़ंगी ने किया ट्वीट

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर कुणाल षड़ंगी ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘दर्द दिलों के कम हो जाते..

मैं और तुम गर हम हो जाते.. कितने हसीन आलम हो जाते.. मैं और तुम गर हम हो जाते.. अब निर्णय ले ही लीजिए बड़े भैया.

मंत्री बन्ना का दर्द, कहा- सीएम ही चाहते हैं कांग्रेस की बर्बादी, मां भारती के लिए दे सकता हूं इस्तीफा’’

मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर झामुमो का ट्वीट

कांग्रेस के चिंतन शिविर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आरोप लगाने के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा

ने ट्वीट किया है.

झामुमो ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूरे राज्य में झामुमो के कर्मठ कार्यकर्ता जनता तक पहुंचे और सरकार

की कल्याणकारी योजनाओं को बताएं.

रिपोर्ट : मदन सिंह

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...