विधायक पुत्र का ऑडियो हुआ वायरल, धौंस दिखाकर महिला कर्मी से कमीशन मांगने का लगा आरोप

विधायक पुत्र का ऑडियो हुआ वायरल, धौंस दिखाकर महिला कर्मी से कमीशन मांगने का लगा आरोप

बेतिया : भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद साह के बेटे का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक के बेटे सत्ता का धौंस दिखाकर महिला कर्मी से कमीशन की मांग कर रहे हैं। कमीशन मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

बबलू प्रसाद के एक ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है

जिले के नौतन से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद साह के बेटे बबलू प्रसाद के एक ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर विधायक पुत्र आंगनबाड़ी कर्मी से कमीशन की मांग कर रहे हैं। ऑडियो में महिला कर्मी विधायक के बेटे को 10 हजार रुपए बतौर कमीशन देने की बात स्वीकार कर रही है। विधायक के बेटे को ये कमीशन कम लग रही है। विधायक के बेटे तीन लाख रुपए में मात्र 10 हजार रुपए मिलने से नाराज लग रहे हैं।

विधायक पुत्र ने आडियो को बताया फर्जी, छवि धुमिल करने का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस ऑडियो का वायरल होना विधायक के राजनीतिक नुकसान का कारण हो सकता है। हालांकि इस ऑडियो में दिसंबर और जनवरी माह का जिक्र किया जा रहा है। तब भी मामले की गंभीरता कम नहीं हो जाती है। विधायक के बेटे ने ऑडियो वायरल करने व्यक्ति पर राजनीति से प्रेरित होकर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में विधायक के बेटे ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है और ऑडियो को फेक बताया है।

ये भी पढ़े : बीजेपी-रालोमो को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की निकटता के साथ ही शुरू हुआ नेताओं की खेमा बदली

दीपक कुमार की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...