Garhwa: गाली देते विधायक का ऑडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Garhwa: जिले की मेराल पुलिस ने पट्टेदार संजय चौबे के आवेदन पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के विरुद्ध गाली गलौज, धमकी एवं पुलिया निर्माण कार्य रोकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज कर थाना प्रभारी ने अनुसंधान जारी कर दिया है।

Garhwa: विधायक पर प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि विगत शनिवार को थाना क्षेत्र के चिनिया रोड से बगेशर स्कूल तक सड़क निर्माण में पट्टेदार पुलिया निर्माण संजय चौबे कर रहे थे, जहां विधायक ने काम को रुकवाया था। इससे जुड़े ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में मुखिया जगजीवन राम एवं विधायक के बीच संवाद में विधायक द्वारा पट्टीदार संजय चौबे पिता ब्रजमोहन चौबे को गाली दी जा रही है।

यह प्राथमिकी मेराल कांड संख्या 225/24 धारा 308(25, 308 (3),351,(2),352,3,(5) सहित सुसंगत भादवीय की धारा में दर्ज की गयी है। इधर ऑडियो वायरल की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी है।

गढ़वा से अकाशदीप की रिपोर्ट

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...