धनबाद में Gangster Prince Khan का गुर्गा ‘अंडा’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति पर कुर्की-जब्ती शुरू

धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे अदनान उर्फ अंडा की संपत्ति पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की। अदालत के आदेश पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।


धनबाद:धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के कुख्यात गुर्गे अदनान उर्फ अंडा पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को अदालत के आदेश पर धनबाद जिले के भूली थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर में उसकी संपत्ति पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई।

जानकारी के मुताबिक, न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने सुबह से ही कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।


Key Highlights:

  • धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा अदनान उर्फ अंडा निशाने पर

  • भूली थाना क्षेत्र में शनिवार को संपत्ति पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

  • मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और भारी पुलिस बल की तैनाती में हुई कार्रवाई

  • पहले से खाली कराए गए घर से कुछ सामान जब्त किया गया

  • अंडा पर रंगदारी वसूली समेत कई आपराधिक मामले दर्ज

  • अदालत के आदेश पर कार्रवाई, प्रिंस खान गैंग पर लगातार सख्ती


कार्रवाई से पहले घर से सामान खाली करा लिया गया था, लेकिन पुलिस को कुछ सामान बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अदनान उर्फ अंडा लंबे समय से प्रिंस खान के लिए रंगदारी का पैसा वसूलने का काम करता था।

उसके खिलाफ रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में अदालत ने कुर्की-जब्ती का आदेश पारित किया था। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...