Advertisment

Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई के घर पर कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Dhanbad: न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई ऋतिक खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार को बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस टीम ने वासेपुर स्थित कमर मुखदमी रोड पर स्थित उनके आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

Dhanbad: कुर्की-जब्ती के लिए नोटिस भी चस्पा किया था

पुलिस की यह कार्रवाई उन दो मामलों को लेकर की गई है जो वर्ष 2019 में ऋतिक खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। इससे पहले पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर उनके घर पर कुर्की-जब्ती के लिए नोटिस (इश्तेहार) भी चस्पा किया था, लेकिन आरोपी अब तक फरार चल रहे थे।

Dhanbad: कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आवास की तलाशी ली और घर में मौजूद सामान जब्त किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

सोमनाथ की रिपोर्ट

Bankipur Assembly By-Election Result 2026: बांकीपुर में जन सुराज की ऐतिहासिक...

 पटना : Bankipur Assembly By-Election Result 2026 के सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे ने राज्य की राजनीति में...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा...

Sawan First Somwari Baidyanath Dham: पवित्र श्रावण महीने के पहले सोमवार को, सुबह से ही झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव भक्तों...

Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: बिहार में 9 अगस्त से...

पटना :Bihar Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 9 से...