अब सरकारी कार्यालयों को चोर बना रहे निशाना, अंचल कार्यालय में हुई ये चोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरों का आतंक इस तरह हावी है कि अब वे सरकारी कार्यालय को

भी अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पुराने भवन का है.

जहां चोरों द्वारा कमल क्लब के कार्यालय का ताला तोड़ कुर्सी और दस्तावेजों की चोरी कर ली गई.

आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया.

जहां कई बार मोबाइल और नगद की चोरी की घटना घटी है. वहीं जानकारी देते हुए कमल क्लब के

अध्यक्ष कृतिबास मंडल ने बताया कि चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

सरकारी कार्यालय को भी नहीं छोड़ रहे. उन्होंने बताया कि पुराने भवन में स्थित

कमल क्लब के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने कुर्सी और फाइल पर हाथ साफ किया है.

जानकारी मिलने पर सीओ अमित श्रीवास्तव द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल

की गई और स्थानीय थाने को सूचना दी गई.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...