Advertisement
Advertisement
Advertisement

विजय सिन्हा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली का किया शुभारंभ

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली की शुरुआत की। इस क्रांतिकारी पहल का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री के द्वारा कृषि भवन पटना स्थित मीडिया सेंटर में किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार भी उपस्थित थे।

Goal 7 22Scope News

सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा- एग्रीकल्चर व कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिलकर कृषि तकनीक में नई क्रांति ला सकते हैं

सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि एग्रीकल्चर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिलकर कृषि तकनीक में नई क्रांति ला सकते हैं। यह किसानों को न केवल उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार सरकार ने कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया है।

प्ले-स्टोर और ऐप-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है – डिप्टी सीएम

इस पहल के तहत ‘बिहार कृषि रेडियो’ नामक डिजिटल रेडियो सेवा की शुरुआत की गई है, जिसे प्ले-स्टोर और ऐप-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसमें मौसम पूर्वानुमान, फसल रोग प्रबंधन, कृषि योजनाओं, बाजार भाव और मंडी की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।

प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विश्लेषण शामिल है – विजय सिन्हा

इस प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विश्लेषण शामिल है, जो मौसम, मिट्टी और बाजार से जुड़े डाटा का अध्ययन कर किसानों को त्वरित जानकारी प्रदान करेगा। यह रेडियो सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि किसान सरलता से समझ सकें। इसके अतिरिक्त यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी और किसानों के लिए इंटरैक्टिव सुविधा भी प्रदान करेगी, जिसके माध्यम से वे अपने सवालों का उत्तर सीधे एआई प्रणाली से प्राप्त कर सकेंगे।

विजय सिन्हा ने कहा- इस रेडियो सेवा से किसानों को अनेक लाभ मिलेंगे

इस रेडियो सेवा से किसानों को अनेक लाभ मिलेंगे। उन्हें मौसम की सटीक जानकारी समय से प्राप्त होगी, जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। कीट एवं रोग प्रबंधन की त्वरित सलाह से नुकसान कम होगा और बाजार भाव की अद्यतन जानकारी मिलने से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचने से वे समय पर लाभ उठा पाएंगे।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली कृषि जगत में सूचना क्रांति लाने वाली साबित होगी – उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली कृषि जगत में सूचना क्रांति लाने वाली साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, उनकी पैदावार बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस कार्यक्रम में निदेशक कृषि विभाग नितिन कुमार सिंह, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार एवं विभाग के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 11,921 करोड़ की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यारंभ व उद्घाटन

Commercial Advertisment

Jharkhand Government Employees: विदेश जाने से पहले सरकारी कर्मचारियों को लेनी...

Jharkhand Government Employees के लिए विदेश यात्रा के नए नियम लागू हुए हैं। निजी खर्च पर विदेश जाने से पहले भी विभागीय अनुमति लेना...

Jharkhand Weather Update: 16 नवंबर को साफ रहेगा मौसम, 20 नवंबर...

Jharkhand Weather Update के अनुसार 16 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाएगा, जबकि 20 और 21 नवंबर को कुछ हिस्सों में...

Jharkhand Jail Chhath Puja: जेल की सलाखों के पीछे गूंजा छठी...

Jharkhand की विभिन्न जेलों में छठ महापर्व पर 85 बंदियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इनमें 36 महिलाएं और 49 पुरुष बंदी शामिल...