सदाबहार चौक में फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपति- प्रेम विवाह या जमीन विवाद!

सदाबहार चौक में फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपति

Ranchi– सदाबहार चौक में फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपति- प्रेम विवाह या जमीन विवाद.

नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक कार पर दिन दहाड़े फायरिंग की.

इस गोलीबारी में कार सवार राहुल कुजूर और उसकी पत्नी बाल-बाल बचे.

बताया जा रहा है कि राहुल कुजूर अपनी पत्नी यामिनी के साथ रातू स्थित अपनी बुआ के पास जा रहा था.

इस दौरान वह कार में हवा लेने के लिए रुका,

इसी बीच कार का पीछा करते आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी.

फायरिंग में बाल-बाल बचा राहुल

इस गोलीबारी में दंपति बच गये. घटना की जानकारी मिलते ही नामकुम पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है.

राहुल की पत्नी यामिनी ने फायरिंग की घटना के पीछे अपने पिता का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है.

राहुल और यामिनी ने प्रेम विवाह किया था. यामिनी के परिजनों के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था.

लेकिन इसके पीछे किसी जमीन विवाद से भी इंकार नहीं  किया जा सकता. क्योंकि दोनों जमीन के कारोबार से जुड़े हैं.

कई लोगों के साथ इनका जमीन का विवाद चल रहा था.

पुलिस ने की पूछताछ

इस मामले में पुलिस कई जमीन कारोबारियों से भी पूछताछ कर सकती है. पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट -मुर्शिद

इन्हे भी देखे –

यूक्रेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित, कहा- हर नागरिक रूस के खिलाफ युद्ध के लिए रहे तैयार

Big Breaking-लोहरदगा मुठभेड़ के दौरान फरार माओवादी कमांडर गिरफ्तार

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...