Arattai App-Zoho का Made in India मैसेजिंग ऐप, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

Arattai App : Zoho का Made in India मैसेजिंग ऐप, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

न्यूज डेस्क : भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho Corporation का Arattai App इन दिनों चर्चा में है। यह एक ‘Made in India‘ मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे व्हाट्सऐप (WhatsApp) के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है  कंपनी के CEO श्रीधर वेम्बू के मुताबिक, Arattai उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

DIARCH Group 22Scope News

राजनीतिक और सामाजिक समर्थन

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी हाल ही में Arattai पर जॉइन किया है, जिससे ऐप को अतिरिक्त लोकप्रियता मिली है। इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

तेजी से बढ़ते यूज़र्स

पिछले कुछ दिनों में Arattai ऐप की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दैनिक साइन-अप्स 3,000 से बढ़कर 3,50,000 तक पहुंच गए हैं। तीन दिनों में ऐप की ग्रोथ लगभग 100 गुना रही है। इस कारण जोहो को तुरंत अपने सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना पड़ा।

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

  • Arattai : ऐप कई ऐसे फीचर्स लेकर आया है, जो इसे व्हाट्सऐप से अलग और खास बनाते हैं ।
  • Meetings : ऐप से ही मीटिंग शुरू करने, शेड्यूल करने और जुड़ने की सुविधा ।
  • Pocket : यूज़र का निजी स्पेस, जहां वो मैसेज और मीडिया सुरक्षित रख सकते हैं ।
  • Mentions : ग्रुप चैट में किसी को @mention कर आसानी से पहचानने की सुविधा ।
  • Ad-free & Privacy Focused : इसमें विज्ञापन नहीं हैं और डेटा को किसी व्यावसायिक उपयोग के लिए साझा नहीं किया जाता ।
  • Android TV सपोर्ट : यह फीचर व्हाट्सऐप में नहीं मिलता ।

डेटा सुरक्षा और भारतीयता पर जोर

Zoho का कहना है कि Arattai पूरी तरह भारत में होस्टेड है और उपयोगकर्ता का डेटा भारत से बाहर नहीं जाएगा। कंपनी किसी बाहरी क्लाउड प्रदाता पर निर्भर नहीं है, बल्कि अपने स्वयं के हार्डवेयर और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी पर काम करती है।

ये भी पढ़े : नेताओं को प्रशांत चोर नजर आता है, रणनीतिकार के रूप में सलाह की लेता हूं फीस

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...