ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने ली सड़क का जायजा, अभियंता को लगाई फटकार
गांव को पक्की सड़क से जोड़ने वाली योजना की राशि से दूसरी जगह बना दी गयी सड़क
गया : गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने वाली योजना की राशि से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दूसरी ओर सड़क बना दी। मामले में जानकारी मिलते ही बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी शुक्रवार को उक्त सड़क का जायजा लेने पहुंची। ग्रामीणों की शिकायत पर जायजा लेने पहुंची स्थानीय विधायक समेत कनीय अभियंता को भी फजीहत उठाना पड़ा।
विदित हो कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम तेतरिया से दहियार तक 4.6 किमी सड़क 151.12 लाख की लागत से बनाई गई है। जो जीटी रोड गुलसकरी नदी के तट से ग्राम कलऊआ होते हुए नीमा तक बनाई गई है। जबकि तेतरिया से दहियार सड़क बना ही नहीं है। इसकी लंबाई महज डेढ़ किलोमीटर है।
जायजा लेने पहुंची विधायक ज्योति मांझी और कनीय अभियंता को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। कनीय अभियंता रामवीर कुमार ने बताया कि 2011-12 में भी इस सड़क का नामकरण तेतरिया से दहियार ही है। इसी के आधार पर पुनः इस सड़क का जीर्णाेद्धार किया गया है। सवाल है जब इस तरह की गलती पूर्व में भी हो चुकी है तो दूसरी बार भी ऐसी गलती कर सरकारी राजस्व का बड़े पैमाने पर चुना लगाया गया है, जो गलत है।
रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार
Highlights


















