Dhanbad: सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा संपन्न, मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई

Dhanbad: बंगाली समुदाय की आस्था और परंपरा से जुड़ी दुर्गा पूजा का समापन दशमी के दिन धूमधाम से हुआ। परंपरा के अनुरूप प्रातः घट विसर्जन के साथ सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके सुहाग की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती दिखी।

जिला के विभिन्न पूजा पंडालों – हीरापुर हरि मंदिर दुर्गा मंदिर, नेपाली काली मंदिर, सरायढेला दुर्गा मंडप, बंगाली वेलफेयर सोसायटी पार्क मार्केट, बंगाली कल्याण समिति, जिला परिषद और झरिया एना कोलियरी सहित अन्य मंडपों में महिलाओं ने सिंदूर खेला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके बाद घट विसर्जन के लिए महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बांग्ला डीजे की धुनों पर थिरकते हुए गाजे-बाजे के साथ स्थानीय तालाब पहुंचे, जहां पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सिंदूर खेला की इस परंपरा ने दशमी को यादगार बना दिया।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...