Ranchi Weather Update: रावण दहन और Durga Puja विसर्जन पर होगी बारिश, Jharkhand में भारी Rain Alert

झारखंड मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक बारिश की भविष्यवाणी की है। रांची में रावण दहन और दुर्गा विसर्जन के दिन भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


Ranchi Weather Update:  रांची : झारखंड में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसका असर पूरे राज्य के मौसम पर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अक्टूबर तक रोजाना बारिश होगी। खासकर 3 और 4 अक्टूबर को रांची, संथाल परगना और आसपास के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।


Key Highlights

  • बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना।

  • 1 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में रोजाना बारिश का पूर्वानुमान।

  • 3 और 4 अक्टूबर को रांची व संथाल क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी।

  • रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन भी बारिश की संभावना।

  • 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा और वज्रपात का अलर्ट।

  • देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा सबसे प्रभावित रहेंगे।


Ranchi Weather Update:  रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि रावण दहन के दिन यानी 2 अक्टूबर को राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोपहर से शाम तक 2-3 बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर दशहरा की शाम को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर पड़ सकता है। वहीं 3 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Ranchi Weather Update:  बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव

अंडमान सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो-प्रेशर एरिया विकसित होगा। यह सिस्टम 2 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम खाड़ी की ओर बढ़ेगा और डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। 3 अक्टूबर तक इसके दक्षिण ओड़िशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है।

Ranchi Weather Update: कब-कहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने लोगों को दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान यात्रा और कार्यक्रमों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...