कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल ने गयावासियों को विजयादशमी की दी बधाई, कहा- महिलाओं को छल रही है NDA सरकार

गयाजी : गयाजी टाउन से कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल ने महानवमी और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से शहर की खुशहाली व बेटियों की सुरक्षा की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के समय जनता भक्ति में है, लेकिन एनडीए सरकार महिलाओं को छल रही है। चुनाव से पहले खातों में 10 हजार रुपए डालना और छह महीने बाद दो लाख रुपए देने का वादा सिर्फ वोट पाने की साजिश है, जो बाद में ‘चुनावी जुमला’ साबित होगा। इसके उलट इंडिया एलायंस का संकल्प स्थाई है। अगले पांच साल तक हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

DIARCH Group 22Scope News

नवरात्रि के पंडालों के बीच कूड़ा व ट्रैफिक अव्यवस्था शहर की छवि खराब कर रही है – कुणाल अग्रवाल

कुणाल अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली धमकी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसक भाषा का कोई स्थान नहीं है। राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ता ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने गयाजी की समस्याओं पर कहा कि नवरात्रि के पंडालों के बीच कूड़ा और ट्रैफिक अव्यवस्था शहर की छवि खराब कर रही है। कांग्रेस सत्ता में आने पर गया को साफ, सुरक्षित और यातायात-व्यवस्थित शहर बनाएगी। अंत में कुणाल अग्रवाल ने जनता से अपील की कि गयाजी की जनता एनडीए के छलावे और इंडिया एलायंस की गारंटी में फर्क समझे। कांग्रेस जनता के साथ मिलकर बदलाव लाएगी।

यह भी पढ़े : अभय दुबे ने कहा- चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री ने झूठ क्यों बोला ?

आशीष कुमार की रिपोर्ट

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...