Advertisment

रक्षाबंधन के अवसर पर बनाये लाजवाब शाही मेवे की खीर

सामग्री :

2 लीटर ताजा दूध
2 मुट्ठी बासमती चावल
पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन
4 बड़े चम्मच शक्कर
आधा चम्मच इलायची पाउचर और 3-4 लच्छे केसर।

विधि :

सबसे पहले खीर बनाने से 1-2 घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर 4-5 उबाल आने तक पका लें। चावल का पूरा पानी निथारकर दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाते रहे। चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शकर गलने तक दूध को लगातार चलाते रहें। बीच में छोड़ें नहीं। खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब उसमें सूखे मेवे की कतरन, इलायची डाल दें। अब एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें और उबलती हुई खीर में डाल दें। 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें और फिर आंच बंद कर दें। तैयार शाही मेवा खीर खुद भी खाएं और औरों को भी खिलाएं।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...