भाजपा ने आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

भाजपा ने झारखंड में बड़ा बदलाव किया है। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।


रांची: भाजपा ने झारखंड प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्ति की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी रविन्द्र कुमार राय के स्थान पर सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की सक्रियता को देखते हुए लिया है। इस नियुक्ति की सूचना सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को दी गई है।


Key Highlights:

  • BJP ने झारखंड प्रदेश संगठन में किया बड़ा फेरबदल

  • Rajya Sabha सांसद Aditya Sahu बने प्रदेश के नए कार्यकारी अध्यक्ष

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने दी मंजूरी, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

  • आदित्य साहू को Ravindra Kumar Rai की जगह मिली जिम्मेदारी

  • आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

  • संगठन में और बदलाव की संभावना


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आदित्य साहू से कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं, वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक झारखंड में आने वाले दिनों में भाजपा संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव कर सकती है।

आदित्य साहू संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को आगामी चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा का मानना है कि साहू की युवा और जोशीली छवि पार्टी के लिए संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन जुटाने में सहायक होगी।

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...