Advertisment

मंत्री अशोक ने PK पर फोड़ा बम, कहा- दलित का बेटा हूं, किसी से कम नहीं, सीने पर चढ़कर करूंगा राजनीति

पटना : जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के आरोपों पर बिहार सरकार के मंत्री व सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी अशोक चौधरी ने उनके सभी आरोपों का खुलकर जवाब दिया है। अशोक चौधरी ने जदयू पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लगाने से अशोक चौधरी की राजनीतिक हत्या नहीं होगी। दलित का बेटा हूं, किसी से कम नहीं है, सीने पर चढ़कर राजनीतिक करूंगा।

Goal 7 22Scope News

कैबिनेट की बैठक पर अशोक ने कहा- यह सरकार का निर्णय है

कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा अंतिम या और यह सरकार का निर्णय है। क्या एजेंडा है, क्या बचा हुआ है, सरकार के ऊपर डिपेंड करता है। आज कैबिनेट है। चुनाव आयोग जाकर प्रतिनिधिमंडल मिलता है निराकरण करता है जो भी कमी रहती है उसे पूरा किया जाएगा। महिला को 10 हजार की राशि दिए जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले नहीं या पहले योजना है। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वावलंबी बनाने के लिए बहुत से राज्यों ने योजना लायी गई है। 1500 के जगह दो हजार दिया गया। नीतीश कुमार ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए काम किया। महिला सशक्त हो उसके लिए 10 हजार दिया। महिलाओं को और भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष भम्र पैदा कर रही है कि मुख्यमंत्री जो पैसा दे रहे हैं वह वापस ले लेंगे।

किसी का कागज दिखाने से अशोक चौधरी का संपत्ति नहीं हो जाएगा

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर के आरोप लगाना अलग बात है। मैंने जहानाबाद में बयान दिया था। मेरे घोषित संपत्ति 200 करोड़ और 500 करोड़ में जो कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक करोड़ या एक धुर जमीन कोई दिखा देगा मैं मरने को तैयार हूं। उसकी गुलामी करने को तैयार हूं। कल कोई आए कहे कि इनका ट्रंप के साथ पार्टनरशिप है। आरोप कोई कुछ भी लगा सकता है। किसी का कागज दिखाने से अशोक चौधरी का संपत्ति नहीं हो जाएगा।

यह भी पढ़े : NDA की बैठक में मंत्री अशोक ने JDU प्रत्याशी की कर दी घोषणा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...

Neha Bora Ink Throwing Case: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के...

Neha Bora Ink Throwing Case, रांची: आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में आरोपी अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: प्रशस्ति पत्र की मांग पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।...