अशोक चौधरी के पोस्ट पर राजनीति शुरू, RJD ने कहा पलटीमार तो BJP ने कहा…

पटना: बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के खास अशोक चौधरी के एक्स पर एक पोस्ट ने राजनीतिक महकमे में खलबली मच गई है। मंत्री अशोक चौधरी के पोस्ट को सीएम नीतीश पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। इसको लेकर RJD ने भी तंज कसा है। राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अशोक चौधरी और जनता दल यूनाइटेड दोनों खेल खेल रहे हैं।

दोनों मिलकर जनता को मुर्ख बना रहे हैं। राज्य में पुल पुलिया गिर रहे हैं, बिहार में अपराध बढ़ रहा है। इन मुद्दों पर सरकार घिर जाती है तो इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग नूरा कुश्ती का खेल खेल रहे हैं। दरअसल नीतीश कुमार और अशोक चौधरी एक दूसरे के प्रति जिस प्रकार से समर्पित हो चुके हैं उसके बाद ये लोग बस खेल खेल रहे हैं।

मुद्दों को दबाना चाहते हैं

एजाज अहमद ने अशोक चौधरी के भूमिहारों पर बयान को लेकर कहा कि लोगों ने जिस प्रकार से प्रतिक्रिया दी है उससे ध्यान भटकाने के लिए ये लोग ट्वीट ट्वीट खेल रहे हैं और ट्वीट खेलने वाले नेता जनता की भलाई नहीं कर सकते हैं। जनता के मुद्दे और जनता के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं। ये लोग कहीं न खिन समाज के दूसरे लोगों के प्रति गलत भाषा प्रयोग कर नफरत फैलाते हैं और किसी भी तरह से सिर्फ वोट निकालना चाहते हैं। इन्हे बिहार के मुद्दों से मतलब नहीं है।

1 359 22Scope News

उनकी पार्टी ही पलटीमार है

वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता बंटू सिंह ने कहा कि यह तो जदयू या अशोक चौधरी बताएँगे कि उनके बीच क्या चल रहा है। उन्होंने जदयू को पलटीमार पार्टी बताते हुए कहा कि देख रहे हैं कि हर समय पलट रहा है। देख रहे हैं कि पुल पलट रहा है, बोरा में बांध कर युवक को पलटाया जा रहा है। अशोक चौधरी नीतीश जी पर पलट रहे हैं तो इसमें कौन सा बड़ा बात है।

नीतीश कुमार पलटू राम हैं, पार्टी पलटी मार है, ये लोग कब किधर पलट जायेंगे ये कहना मुश्किल बात है। वहीं अशोक चौधरी को साइड करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी जा कर इधर उधर लोगों से मिल रहे हैं इससे साफ पता चल रहा है कि बहुत बड़ा खेला चल रहा है और यह सारा बात नीतीश जी को भी पता है कि कौन क्या खेल रहा है। ये लोग एक दूसरे को कार्यक्रम में नहीं बुला रहे हैं। सब खेला का जवाब 2025 के विधानसभा चुनाव में मिल जायेगा।

हो सकता है सीएम पर नहीं लालू जी पर हो

वहीं भाजपा ने कहा कि अशोक चौधरी आज कल साहित्यिक भाषा का प्रयोग करने लगे हैं। वे किसके लिए इन शब्दों का प्रयोग किये हैं ये तो अंदाजा लगाना मुश्किल है। लोग कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री पर तंज कस रहे हैं लेकिन मैं तो कहता हूं कि हो सकता है कि वे लालू जी पर लिखे हों। लालू जी की भी बढ़ती उम्र है, अंतिम पड़ाव में हैं उसके बावजूद अपने बेटे को समझा रहे हैं।

बेटे के मोह में पड़े हैं, बेटे को कुर्सी पर बैठाना चाह रहे हैं। उनकी इच्छापूर्ति नहीं हो रही है, लाख समझाने के बावजूद वे समझ नहीं रहे हैं। लालू जी जो चाहते हैं वे कर नहीं रहे हैं तो हो सकता है कि अशोक चौधरी ने लालू जी के लिए लिखा है लेकिन सच क्या है ये तो अशोक चौधरी ही बता सकते हैं कि उन्होंने किसके लिए लिखा है।

बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, ‘छोड़ दीजिये’। बच्चे बड़े होने पर वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, ‘छोड़ दीजिये’। गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, ‘छोड़ दीजिए’। एक उम्र के बाद कोई आपको नहीं पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, ‘छोड़ दीजिये’।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘छोड़ दीजिये’ Minister Ashok Choudhary के पोस्ट से मची खलबली, पढ़ें, क्या लिखा है…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img