चंदन महतो बने JLKM के केंद्रीय युवा मोर्चा के महासचिव

Ranchi: झारखंड की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को मज़बूती प्रदान करते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपने केंद्रीय युवा मोर्चा का पुनर्गठन किया है। इस क्रम में चंदन महतो को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय युवा मोर्चा के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री के रूप में थे कार्यरत :

इससे पहले चंदन महतो पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत थे और संगठन को सक्रिय करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि युवा मोर्चा को नई दिशा देने के लिए चंदन महतो जैसे ऊर्जावान और जमीनी नेताओं की भूमिका अहम होगी।

जयराम महतो का किया आभार

नियुक्ति के बाद चंदन महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे JLKM जैसे संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं संगठन की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगा।

इस निर्णय से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, कोल्हान प्रमंडल के हजारों साथियों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दिया। माना जा रहा है कि चंदन महतो की चयन से जेएलकेएम के युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...