विजय सिन्हा का लालू यादव पर तंज, कहा- अपने उम्र के अंतिम दहलीज पर खड़े हैं

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा किए गए ट्वीट पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने उम्र के अंतिम दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन धृतराष्ट्र की भूमिका में अपने पुत्र मोह में कुछ भी कर रहे हैं। अपनी पहचान जो बिहार को बदनाम किया वह भाव प्रकट कर रहे हैं जनता मालिक है लालू यादव की जिम्मेदारी अब नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे किए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

मां भारती के संतान गौरवान्वित है सफल नायक के रूप में गुजरात को भी और देश को भी जिस तरह से आगे बढ़ाया – विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि मां भारती के संतान गौरवान्वित है सफल नायक के रूप में गुजरात को भी और देश को भी जिस तरह से आगे बढ़ाया हर क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है। देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है हर भारतीय गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री की दीर्घायु हो स्वस्थ हो और मां भारती संतान को गौरवान्वित करते रहें। सभी की यही कामना है। तेजस्वी यादव ने अपील किया है कि 20 वर्षों में जो कार्य नहीं हुआ उसे 20 महीने में करके दिखाएंगे। मौका उनको मिला था पांच साल को सत्ता में रहे उपमुख्यमंत्री के रूप में रहे एक उपलब्धि बता दें, पांच विभाग लेकर बैठे थे।

विजय सिन्हा ने कहा- मुख्यमंत्री ठीक कहते हैं, नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक कहते हैं कि नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है। लूटने की प्रवृत्ति अपराध भ्रष्टाचार में लगे रहे। राहुल गांधी यात्रा पर हैं। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि पिकनिक मनाने का दोनों युवराज हैं। सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। अनुकंपा की राजनीति कर रहे हैं। चार्टर्ड विमान में बर्थडे मनाते हैं। ऐसी मानसिकता के लोग जब भी फुर्सत मिलती है तो पिकनिक मनाने के लिए चले जाते हैं।

यह भी देखें :

विजय सिन्हा सीट बंटवारे पर बोले- कोई दिक्कत नहीं…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग को हृदय से धन्यवाद कि लोक आस्था के महापर्व के बाद बिहार को लोकतंत्र का महापर्व मनाने का अवसर मिलने जा रहा है। सीट बंटवारे को लेकर कोई झंझट नहीं है, अनुभवी और सुलझे हुए लोग हैं, सब सेवा भाव से काम कर रहे हैं। कोई दिक्कत नहीं है… हम प्रगति करते हैं, विपक्ष प्रोपेगेंडा फैलाते हैं, यही अंतर है।

यह भी पढ़े : चुनाव घोषणा के बाद लालू यादव का ट्वीट, लिखा- 6 और 11 NDA नौ दो ग्यारह!

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...