
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा की यह उनका पारिवारिक मामला है, इसमें बहुत ज्यादा बोलना ठीक नहीं है लेकिन लालू यादव के लिए यह निश्चित तौर पर पीड़ादायक रहा होगा। लालू यादव खुद बीमार हैं, इस तरह की घटना दुखद और पीड़ादायक है। किसी भी पिता को अपने पुत्र को बाहर करने में कितनी पीड़ा होती है। हर पिता को समझना चाहिए, अच्छे कार्य करना चाहिए।

NDA गठबंधन में हो रहे हैं उत्कृष्ट काम – विजय कुमार सिन्हा
दिल्ली से लौटे बिहार की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक थी। एनडीए गठबंधन में उत्कृष्ट कार्य पूरे देश के अंदर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हम सभी लोगों को प्रेरणा मिलता है कि हम कैसे बेहतर कार्य कर सकते हैं। कानून-व्यवस्था के तहत विकास की गति को बढ़ा सकते हैं, इन्हीं सभी विषयों पर चर्चा हुई है।
यह भी पढ़े : PM मोदी इस रूट से जाएंगे BJP ऑफिस, रूट चाट बनकर तैयार…
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट




