कालका मेल से स्वर्ण तस्कर गिरफ्तार, ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट को रेल पुलिस ने किया बरामद

कालका मेल से स्वर्ण तस्कर गिरफ्तार, ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट को रेल पुलिस ने किया बरामद

गयाजी : गयाजी जंक्शन पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन से लगभग ढाई करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर कोलकाता से सोना लेकर कानपुर जा रहा था। बरामद सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया जा रहा है और अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

Goal 7 22Scope News

ttv 22Scope News

रूटीन जांंच में मिली बड़ी सफलता 

79b428a1 83f4 488d bb09 03763dc0d405 22Scope News

पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान कर रही थी – रेल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

गयाजी रेल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान कर रही थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में पुलिस को देखकर एक यात्री घबरा गया। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाश ली तो बैग से दो किलोग्राम सोना मिला। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था जिसे कानपुर ले जाना था। रेल पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।

ये भी पढे :  चुनाव के समय तेजस्वी का बड़ा ऐलान, कहा- हर घर में देंगे एक सरकारी नौकरी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...