Lohardaga: पति-पत्नी और मासूम की निर्मम हत्या, ट्रिपल मर्डर से फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Lohardaga: जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र में बीते मध्य रात्रि पति-पत्नी और एक मासूम की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दिया है। यहां पर केकरांग बर टोली निवासी लक्ष्मण नगेसिया पिता बुधू नगेसिया और उसकी पत्नी बिफनी नगेसिया और 8 वर्षीय पुत्र रामबिलास नगेसिया की निर्मम हत्या ने लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया है।

Lohardaga: ट्रिपल मर्डर से फैली दहशत

इधर, घटना की सूचना मिलते ही किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर और पेशरार थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम पहलुओं की तफ्तीश में जुट गए हैं। आरोपियों के बारे में सुराग जुटाने में पुलिस जुटी है। तमाम बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत केकरांग बर टोली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या किसी अज्ञात लोगों के द्वारा की गई है।

Lohardaga: जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ वेदांत शंकर ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी इस निर्मम घटना को अंजाम दिया है। बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा, किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे डायन-बिसाही की भी चर्चा हो रही है। उल्लेखनीय है कि, बहु सुखमनिया नगेसिया की खामोशी भी पुलिसिया शक के घेरे में है। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...