औरंगाबाद के सोन नदी में नाव पलटी, 17 लोग थे सवार, 10 लोग तैर कर निकले, एक किशोरी का शव मिला, 6 लापता

औरंगाबाद में सोन नदी में नाव पलटी, 17 लोग सवार थे, 10 लोग तैर कर निकले, एक किशोरी का शव मिला, छह लापता

 

औरंगाबाद : औरंगाबाद में एक बड़ी घटना सामने आई है। नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बालू घाट के समीप यात्रियों से भरा एक नाव पलट गया। जिसमें डूबने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि छह लोग लापता हैं। 10 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया है। मृतका की पहचान बड़ेम के ही रहने वाले शमीम अंसारी की पुत्री लगभग 20 वर्षीय तमन्ना के रूप में की गई है। जबकि छह लोग अभी भी लापता है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है।

DIARCH Group 22Scope News

au 22Scope News

अचानक अनियंत्रित हुई नाव, लापता लोगों की तलाश जारी

au2 1 22Scope News

थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार, नाव पर 17 लोग सवार होकर सोन डीला पर आलू की खेती करने जा रहे थे। इस दौरान बीच मजधार में नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नदी में पानी अधिक होने के कारण लोग डूबने लगे। जिन्हें तैरना आता था वे तैरकर नदी से बाहर निकल गए। लेकिन जिन्हें तैरना नहीं आता था वह डूब कर लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़े :  सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान और नित्यानंद की बैठक खत्म, बनी सहमति, ये हुआ फैसला

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...