सम्राट के आवास पर NDA की बड़ी बैठक, BJP-JDU के कई नेता मौजूद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर आज यानी 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की जा रही है।

Goal 7 22Scope News

NDA की बैठक खत्म हो गई, नेता निकलने लगे बाहर

अब खबर मिल रही है कि सम्राट चौधरी के आवास पर चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गई है। विजय कुमार चौधरी और उमेश कुशवाहा बैठक से बाहर निकल गए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद से विनोद तावड़े ने उनके आवास पर मुलाकात की।

यह भी देखें :

विनोद तावड़े बोले- कोई नाराजगी नहीं

एनडीए में शीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान की नाराजगी पर विनोद तावड़े ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। सब क्लियर हो गया है। जल्द ही सीटों की घोषणा होगी। उपेंद्र कुशवाहा कितने पर माने इस पर कहा कि सब ठीक है, चिंता मत करें। जीतन राम मांझी से बात हुई है? इस पर जवाब दया कि सबसे बात हुई है। विनोद तावड़े ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद पटना में यह बयान दिया है।

NDA 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान और नित्यानंद की बैठक खत्म, चिराग बोले – पीएम के रहते सम्मान की चिंता नहीं..

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...