बीजेपी चुनाव कार्य समिति की बैठक शुरू, धर्मेंद्र, तावड़े, केशव, दिलीप व सम्राट सहित कई नेता मौजूद

पटना : बीजेपी चुनाव कार्य समिति की बैठक – बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज यानी आठ अक्टूबर को चुनाव कार्य समिति की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें बिहार चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी व उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्री मंगल पांडे, सांसद राधा मोहन सिंह, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

DIARCH Group 22Scope News

बीजेपी चुनाव कार्य समिति की बैठक : BJP ने दिया नारा- 25 से 30… नरेंद्र और नीतीश

भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा में लगातार बैठकें होती रहती हैं। आज चुनाव समिति की बैठक है जिसके लिए मैं आया हूं। हर विधानसभा में पांचों दलों के सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छे से मिलकर विधानसभा सम्मेलन किया है। 14 नवंबर के बाद तीन/चार बहुमत के साथ एनडीए के पांचों दल मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे। हमारा एक ही नारा है 25 से 30 नरेंद्र और नीतीश। बता दें कि आज के कार्य समिति की बैठक में खासतौर पर पिछले विधानसभा चुनावों में हार गई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

Bihar BJP 1 22Scope News

BJP में फिर से आ सकते हैं पूर्व सांसद अजय निषाद

राजनीतिक गलियार से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद और बीजेपी के पूर्व नेता अजय निषाद का बीजेपी में हो घर वापसी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के लिए बुलावा आया है। टिकट कटने पर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ा था। दो बार सांसद रह चुके हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व बिहार चुनाव सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है।

यह भी देखें :

MLC को चुनाव लड़वाएगी BJP?

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के फिलहाल सात एमएलसी हैं जो सरकार में मंत्री हैं। पार्टी इन सभी एमएलसी चुनाव में उतार सकती है। जिसमें सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल (बाद में इन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया), मंगल पांडे, जनक राम, हरि साहनी और संतोष सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा करीब आधा दर्जन एमएलसी और पूर्व सांसदों को पार्टी टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़े : चुनाव को लेकर पटना में आज BJP की अहम बैठक

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...