Jio Agentic AI Assistant: छोटे दुकानदारों का 24×7 डिजिटल सेल्समैन , Reliance Jio AI Revolution for Micro Enterprises

• जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा
• माइक्रो एंटरप्राइज को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा
• सेल्समैन का काम भी करेगा जियो एजंटिक एआई

Jio Agentic AI Assistant नई दिल्ली: छोटे दुकानदार और माइक्रो एंटरप्राइज अब बड़े मार्किट प्लेयर को टक्कर दे पाएंगे। रिलायंस जियो, छोटे दुकानदारों का बिजनेस बढ़ाने के लिए एक एआई असिस्टेंट लेकर आया है। ऐसा एआई असिस्टेंट जो पूरे 24 घंटे, ग्राहकों के कॉल अटेंड करेगा, उनके सवालों के जवाब देगा, ऑर्डर लिखेगा, डिलिवरी सुनिश्चित करेगा, अपॉइंटमेंट फिक्स करेगा, कंफर्मेशन मैसेज भेजेगा और वो भी बिना थके। रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में इस तकनीक का प्रदर्शन किया है।

Jio Agentic AI Assistant

माइक्रो एंटरप्राइज के लिए खासतौर पर तैयार किया गया जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट अभी हिंदी और अंग्रेजी में बात कर सकता है। जल्द ही तेलुगु और कन्नड़ भाषा में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। कंपनी की योजना इसे 10 भारतीय भाषाओं में शुरू करने की है। भारतीयों के बात करने के तरीके से परिचित, जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट के बात करने का लहज़ा और शब्दों का चयन इतना सटीक है कि ग्राहकों के लिए यह पहचान पाना काफी कठिन होगा कि वे एआई से बात कर रहे हैं या किसी इंसान से।

Jio Agentic AI Assistant

छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस के लिए जियो एजेंटिक एआई, सेल्समैन का काम भी बखूबी कर सकता है। किसी नए प्रोडक्ट को बेचना हो तो जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट मदद करेगा। प्रोडक्ट व ऑफर की जानकारी के साथ वह ग्राहकों को फोन कर सकता है। उनके सवालों का जवाब दे सकता है। दुकान या बिजनेस के पते की जानकारी भी उपलब्ध करा सकता है।

Jio Agentic AI Assistant

जियो का एआई असिस्टेंट कभी छुट्टी पर नहीं जाएगा। 24 घंटे में किसी भी वक्त कॉल करने या कॉल लेने के लिए यह हमेशा तैयार रहता है। और हां एक से ज्यादा ग्राहक अगर एक समय पर कॉल कर रहे हों तो भी फिक्र की कोई बात नहीं। एआई असिस्टेंट एक साथ सभी कॉल के जवाब देगा और उनकी अलग अलग जरूरतों के मुताबिक सॉल्युशन प्रोवाइड कराएगा।

Jio Agentic AI Assistant

कंपनी के मुताबिक – टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में न के बराबर जानकारी, डिजिटल बिजनेस या कहें ई-कॉमर्स का सीमित उपयोग, छोटे बिसनेस को आगे बढ़ने से रोकता है। बाजार की बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए उनके पास संसाधन भी सीमित होते हैं। “जियो एजेंटिक एआई” छोटे दुकानदारों को बिजनेस की नई राह दिखाएगा। और वे भी इस नई डिजिटल दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकेंगे।“

Jio Agentic AI Assistant

बैकएंड पर यह एआई असिस्टेंट जियो के सिक्योर सर्वर का इस्तेमाल करेगा। डेटा सिक्योररिटी और स्पीड के लिए जियो क्लाउड और जियो के ही ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग करेगा।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...