Reliance Jio बना बिहार झारखंड का नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर

Ranchi : TRAI ने अप्रैल 2024 का CMS यानी कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार Jio, VI और BSNL ने ग्राहक जोड़े हैं जबकि भारती airtel को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अप्रैल में बिहार टेल्कम सर्किल में Reliance Jio रिकार्ड 5.46 लाख नए ग्राहक जोड़कर नंबर वन ऑपरेटर बन गया है।

इसके साथ ही वायरलाइन सेगमेंट में भी Jio ने 23,862 ग्राहक जोड़े हैं। रिलायंस Jio ने 06 लाख का आंकड़ा पार करते हुए 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। वायरलाइन में airtel, BSNL, Tata Tele जैसे ऑपरेटर की साझा हिस्सेदारी 40 फीसदी से नीचे है।

Reliance Jio – 05.46 लाख नये मोबाइल ग्राहको को जोड़कर Jio बना सरताज

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते अप्रैल महीने में Jio, VI और BSNL ने ग्राहक जोड़े हैं। जबकि भारती airtel को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि airtel ने अप्रैल 2024 में बिहार सर्किल में 01 लाख 21 हजार 570 ग्राहकों को खोया है।

TRAI के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में Voda-Idea को अप्रैल 2024 में 34 हजार 645 नए ग्राहक मिले हैं। लंबे अर्से के बाद VI लगातार दूसरे महीने नए ग्राहकों को जोड़ने में सफल रही है।अप्रैल की TRAI रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की BSNL ने भी बिहार सर्किल में 11 हजार 668 नए ग्राहकों को जोड़ा है।

Reliance Jio – बिहार सर्किल में वायरलाइन के 60 फीसदी हिस्से पर Jio का कब्जा

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में अप्रैल 2024 में 04 लाख 70 हजार 731 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इसके बावजूद बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.38 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस Jio ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। बेहतरीन 5G कवरेज और वायरलाइन के जरिए स्थाई कनेक्टिविटी, भरोसेमंद वाईफाई, 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और दर्जन भर से ज्यादा OTT प्लेटफार्म के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस Jio से जुड़ रहे हैं।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...