जान जोखिम में डालकर आरपीएफ जवान ने बचाई युवक की जान

कोडरमा :कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति की जान बचाई । यह मामला कोडरमा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और जिसने भी इस घटना को देखा सबने इस हौसले पर आरपीएफ कांस्टेबल पप्पू यादव की प्रशंसा की , जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई । प्लेटफार्म नम्बर 4 पर जीएम स्पेशल ट्रेन आ रही थी,ट्रेन को आता देख बजरंगी मांझी प्लेटफार्म नंबर -03 से कूदकर जीएम स्पेशल ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की कोशिश में रेल ट्रेक पर खड़ा हो गया।जबतक लोग मामले को समझ पाते मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल पप्पु यादव अपनी जान की परवाह किए बिना पलक झपकते उस व्यक्ति को ट्रैक से हटाकर बगल में जमीन पर दबा कर पकड़े रखा जबतक ट्रेन वहां से क्रॉस नही कर गई। साथ ही जीएम स्पेशल ट्रेन को सुरक्षित कोडरमा स्टेशन से पास कराया गया।जिसके बाद बजरंगी मांझी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा सुरक्षित लाया गया । पप्पू यादव के इस कार्य के सभी रेल पदाधिकारियों ने प्रशंशा की।

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...