किशनगंज: एएसआई की तत्परता से युवक की बची जान

किशनगंज : एएसआई ने बचाई जान – टाउन थाना में पदस्थापित एएसआई संजय यादव की तत्परता से एक युवक की जान बच गई. दरअसल पूरा मामला शहर के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड के नजदीक की है. जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन जैसे ही युवक फांसी पर लटका परिजनों ने देख लिया और तुरंत तेज तर्रार एएसआई संजय यादव को घटना की सूचना दी.

वहीं एएसआई संजय यादव भी बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से उतारा. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों के अथक प्रयास से युवक की जान बचा ली गई.

एएसआई ने बचाई जान : ये है पूरा मामला

चिकित्सक के मुताबिक एएसआई संजय यादव द्वारा समय पर उसे अस्पताल लाने की वजह से युवक की जान बच गई. घटना के बारे में बताया जाता है की युवक रंजीत की पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसे लेकर दोनो के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद रंजीत ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी इहलीला को समाप्त करने की कोशिश की. लेकिन सही समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने की वजह से उसकी जान बच गई.

रिपोर्ट: शबनम खान

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...