मधेपुरा में NH-107 पर बना गड्ढा मौत को दे रहा है निमंत्रण, बुडको के नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी 

मधेपुरा में NH-107 पर बना गड्ढा मौत को दे रहा है निमंत्रण, बुडको के नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी 

मधेपुरा : मधेपुरा शहर के बीचों बीच से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-107 इन दिनों लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों और जगह-जगह फैले कीचड़-पानी ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर, मोटरसाइकिल चालकों और स्कूली बच्चों को रोज हादसे का डर बना रहता है।

DIARCH Group 22Scope News

निर्माण समाग्री का मलबा बना खतरे का सबब

दरअसल, बुडको (BUDCo) द्वारा शहर में नाला निर्माण कार्य महीनों से सुस्त गति से चल रहा है। निर्माण स्थल से सड़क तक मिट्टी और मलबा फैला हुआ है, ऊपर से नाले से लगातार गंदा पानी बहकर एनएच-107 पर जमा हो रहा है। इससे सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है और वाहन चालक उन्हें देख नहीं पाते। नतीजतन, आए दिन फिसलने और टकराने की घटनाएं हो रही हैं।

CC 1 22Scope News

बुडकों के कार्य प्रणाली से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर प्रशासन और बुडको अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शहरवासी नाराज हैं कि नाला निर्माण की धीमी रफ्तार ने उनके लिए सड़क चलना कठिन हो गया है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

MEE2 22Scope News

स्थानीय लोगों ने लगाई प्रशासन से गुहार

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एनएच-107 पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और बुडको को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाए। ताकि विकास के नाम पर जान जोखिम में डालने की नौबत न आए।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...