Hazaribagh: हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे सदर विधायक, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Hazaribagh: हजारीबाग की जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। वे हल-बैल लेकर लेपो रोड पहुंचे और सड़क की जुताई कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर सड़क मरम्मत शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा।

Hazaribagh: सड़क नहीं, गड्ढों का जाल बना

विधायक ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में शायद ही कोई सड़क दुरुस्त हो। मेन रोड, ग्वाल टोली, बस स्टैंड, ओकनी रोड, रामनगर, शिवदयाल, इंद्रपुरी चौक समेत अधिकांश इलाकों में सड़कें बेहद खराब हालत में हैं। लेपो चौक की स्थिति तो इतनी भयावह है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा है। आए दिन दुर्घटनाएं और वाहन पलटने की घटनाएं हो रही हैं।

Hazaribagh: राज्य सरकार पर बोला हमला

विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “हेमंत सरकार ‘मइयां सम्मान योजना’ में व्यस्त है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।” उन्होंने बताया कि हर दिन नागरिकों के फोन, आवेदन और शिकायतें उनके पास आ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन दोनों मौन हैं।

Hazaribagh: जन समर्थन के साथ बढ़ा विरोध

हल-बैल के साथ विधायक को सड़क पर देख स्थानीय लोगों ने भी समर्थन किया। मौके पर हजारीबाग नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि, “नगर निगम जलापूर्ति योजना के तहत काम कर रही है, जबकि सड़क निर्माण की जिम्मेदारी एनएच की है। छठ पर्व से पहले सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी।”

Hazaribagh: कांग्रेस नेता भी हुए समर्थन में शामिल

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की स्थिति पर सहमति जताते हुए कहा, “राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा। सड़क बनना जरूरी है।”

Hazaribagh: विधायक ने दी चेतावनी

हजारीबाग विधायक सदर ने चेतावनी दी कि, “यह सांकेतिक विरोध है। यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पूरे शहर में विरोध आंदोलन होगा और इसके लिए सरकार एवं जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे।”

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...