Advertisment

NDA में सीट शेयरिंग पर जारी गतिरोध समाप्त ! चिराग और उपेंद्र ने ट्वीट कर दी जानकारी

NDA में सीट शेयरिंग पर जारी गतिरोध समाप्त ! चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना : बिहार NDA में सीट शेयरिंग को लेकर जारी गतिरोध समाप्त हो गया है लोजपा (आर) नेता चिराग पासवान और रालोमो नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

लोजपा (आर) नेता और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि एनडीए के अंदर सीट का संख्या सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट से लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजूटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं रालोमो नेता और केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भी लिखा है कि एनडीए के अंदर सीट का संख्या सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट से लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है।
मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजूटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर उहापोह की स्थिति बनी थी

गौरतलब है कि NDA में सीट शेयरिंग को लेकर उहापोह की स्थिति बनी थी। चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के सीटों को लेकर दावेदारी के कारण कई दौर में पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी रहा है। जिसके बाद बीजेपी-जदयू दोनों को 101 सीट, लोजपा आर को 29 सीट, रालोमो और हम को छह-छह सीट देने पर सहमति बनी है। सूत्रों की माने तो सीएम नीतीश ने भी जदयू की कई सीटें दूसरे दलों को आवंटित किए जाने पर आपत्ति की है। इसी को लेकर आज दोपहर सीएम आवास पर बैठक भी बुलाई गई है।

ये भी पढ़े :  Big Breaking : मुख्यमंत्री आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा , धरना पर बैठे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल 

मंत्री संजय कुमार ने कहा- प्रधानमंत्री 20 नवंबर को रखेंगे सकरी...

पटना : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार ने कहा कि मधुबनी जिले के सकरी और दरभंगा जिले में स्थित...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...