पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी 14 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से पार्टी की ओर से पार्टी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में अन्य प्रमुख नामों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर) और मंगल पांडे को सिवान समेत कई नेताओं को टिकट मिला है। यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

मंगल पांडे सिवान, दानापुर से रामकृपाल, नंदकिशोर यादव का टिकट कटा
आपको बता दें कि बीजेपी ने बिहार को दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को टिकट दिया है। सम्राट तारापुर से तो विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सिवान से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को टिकट काट दिया गया है उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को टिकट मिला है। वहीं पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को दानापुर से टिकट दिया गया है। मंत्री प्रेम कुमार गयाजी से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से ही उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 की सूची जारी…
Highlights


