भभुआ विधानसभा से जन सुराज ने जैनेंद्र आर्य उर्फ जॉनी आर्य पर जताया भरोसा, बोले- भ्रष्टाचार से लड़कर करेंगे विकास, अबकी बार बदलाव तय
भभुआ : विधानसभा क्षेत्र की चुनावी सियासत में एक नया मोड़ आया है। जन सुराज पार्टी ने यहां से जैनेंद्र आर्य उर्फ जॉनी आर्य को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। प्रेसवार्ता के दौरान जैनेंद्र आर्य ने जानकारी दी कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए भभुआ विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनती है तो वे भभुआ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास करेंगे और जनता की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर
जॉनी आर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार इस समय बिहार में चरम पर है। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और विकास का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता होगी।
वीडियो देखे :
सभी ने ठगा, अब बदलाव निश्चित है
उन्होंने यह भी कहा कि अब तक के जितने भी विधायक रहे, उन्होंने जनता को ठगा है। न तो रोजगार की व्यवस्था हुई, न पलायन रुका, न ही शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार आया। लेकिन इस बार जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव निश्चित रूप से आएगा।
बिहार में बह रही बदलाव की बयार
उन्होंने कहा कि बिहार में अब बदलाव की बयार चल पड़ी है और जनता इस बार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था के खिलाफ निर्णायक जनादेश देगी। अबकी बार विधानसभा बदलेगी, व्यवस्था बदलेगी और बिहार बदलेगा।
ये भी पढ़े : Breaking : BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट


















