प्रत्याशी विकास सिंह ने कहा- ‘भभुआ में BSP का परचम लहराएगा, कोई भी आए, टक्कर हम से होगी’

भभुआ : भभुआ विधानसभा में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर है। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन की घोषणा होते ही नेताओं के दावे और वादों की झड़ी लग गई है। भभुआ के संजय वाटिका में आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जोरदार जनसभा कर दावा किया कि भभुआ विधानसभा सीट पर बसपा की एकतरफा जीत तय है।

DIARCH Group 22Scope News

चाहे कोई भी प्रत्याशी मैदान में आए, मुकाबला BSP से ही होगा – लल्लू पटेल

लल्लू पटेल ने कहा कि चाहे कोई भी प्रत्याशी मैदान में आए, मुकाबला बसपा से ही होगा। भभुआ की जनता का प्यार और आशीर्वाद बता रहा है कि इस बार जीत बहुजन समाज पार्टी की होगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और कार्य ही उनकी ताकत है। जिला परिषद चुनाव में जनता ने उन पर भरोसा जताया था, और अब वही जनता उन्हें विधानसभा तक पहुंचाएगी। मैं बहन मायावती का सिपाही हूं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति हूं। भभुआ की जनता के आशीर्वाद से यह सीट बसपा बहन को समर्पित करूंगा। विकास सिंह ने अपने प्रमुख मुद्दों का भी खुलासा किया।

BSP Candidate 1 22Scope News

‘इस बार जीत BSP की ही होगी’

उन्होंने कहा कि भभुआ विधानसभा क्षेत्र में नल-जल योजना कई गांवों में फेल है। लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ती है। अगर वे जीतते हैं तो हर गांव में पानी की स्थायी व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं को दूर करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने घोषणा किया कि मैं 17 नवंबर को बसपा से नामांकन करूंगा। जिसके बाद भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में एक भव्य नामांकन सभा होगी। इस कार्यक्रम में बसपा के नेशनल को-ऑर्डिनेटर रामजी गौतम, स्टेट प्रभारी अनिल कुमार और डॉ. लाल जी मेधांकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बार जीत बसपा की ही होगी।

BSP Candidate 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनावी बिगुल फूंके तेज प्रताप, जारी की पहली लिस्ट, महुआ से लड़ेंगे चुनाव

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...